हौसले से मिलती है मंजिल लोगों का बनें सहारा: गणेश

चाईबासा : हौसले से ही मंजिल मिलती है. जिनके पास हौसले होते हैं, उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. उक्त बातें सदर प्रखंड सीडीपीओ कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित दिव्यांग कार्यशाला सह दिव्यांगता शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी गणेश कुमार बड़ाईक ने कहीं. सदर बीडीओ मुकेश मछुवा ने मूक बाधिर को […]

चाईबासा : हौसले से ही मंजिल मिलती है. जिनके पास हौसले होते हैं, उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. उक्त बातें सदर प्रखंड सीडीपीओ कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित दिव्यांग कार्यशाला सह दिव्यांगता शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी गणेश कुमार बड़ाईक ने कहीं.
सदर बीडीओ मुकेश मछुवा ने मूक बाधिर को आगे लाने की बात कहीं. कार्यशाला में डांस, क्विज, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर, चित्रांकन, पेटिंग व चॉकलेट रेस प्रतियोगिता हुई. सभी विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया गया. मौके पर सदर सीडीपीओ ग्लोरिया एक्का, पर्यवेक्षिका प्रभा विश्वकर्मा, पूर्णिमा कुमारी, मूक बाधिर स्कूल की प्राचार्या, शिक्षक कमल कृष्णा महतो, हरिश चंद्र महतो, शिक्षिका सवित्री बिरूली, सेविका अनिता बिरूवा समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >