बड़बिल. घुमाने की बात कह पारादीप ले जा रहा था आरोपी

5वीं के दो छात्रों का अपहरण, धराया बड़बिल : बड़बिल स्थित भुर्सुंगा आदिवासी आश्रम (आवासिक विद्यालय) के पांचवीं दो छात्रों को घुमाने का लालच देकर अपहरण कर ले जा रहे कुश सोरेन को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया. घटना शुक्रवार की दोपहर इस्ट कोस्ट रेलवे के टोमका स्टेशन की है. आरोपी मयूरभंज जिला (ओड़िशा) के […]

5वीं के दो छात्रों का अपहरण, धराया

बड़बिल : बड़बिल स्थित भुर्सुंगा आदिवासी आश्रम (आवासिक विद्यालय) के पांचवीं दो छात्रों को घुमाने का लालच देकर अपहरण कर ले जा रहे कुश सोरेन को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया. घटना शुक्रवार की दोपहर इस्ट कोस्ट रेलवे के टोमका स्टेशन की है. आरोपी मयूरभंज जिला (ओड़िशा) के धनसोल ग्राम का निवासी है. उसे कटक आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है. वहीं जोड़ा आजादबस्ती निवासी दोनों छात्र आकाश करुवा (पिता – राजू करुवा) और विश्वनाथ बानरा (पिता- बसिंग बानरा) को भी कटक आरपीएफ को सौंप दिया.
दोनों बच्चों को पारादीप ले जा रहा था आरोपी:आरोपी दोनों बच्चों को घुमाने का लाच देकर बड़बिल-पुरी इंटरसिटी ट्रेन से पारादीप ले जा रहा था. दोनों बच्चे स्कूल में परीक्षा दे कर आश्रम पहुंचे थे. वहां से पास के तालाब में नहाने गये थे. यहां से कुश दोनों बच्चों को ट्रेन में लेकर चला गया. आरोपी ने चालाकी से दोनों बच्चों को एक डिब्बे में बिठाया. जबकि वह दूसरे डिब्बे में बैठा था. वह बीच-बीच मे बच्चों को देखने आ रहा था. इस कारण बच्चों के पास बैठी एक महिला को शक हुआ.
उसने दोनों बच्चों से पूछताछ की. दोनों ने महिला को सारी बात बतायी. महिला ने ट्रेन में मौजूद रेलवे पुलिस जवान को इसकी जानकारी दी. रेलवे पुलिस ने हरिचंदनपुर रेलवे स्टेशन से आरोपी और बच्चों पर नज़र रखना शुरू किया. टोमका स्टेशन पर आरोपी दोनों बच्चों के लिए झालमूढ़ी ले कर आया. इस दौरान रेलवे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.
कितने सुरक्षित हैं अावासिक विद्यालय के बच्चे: अावासिक विद्यालय के छात्रों को फुसलाकर अपहरण की यह पहली घटना नहीं है. इसके पूर्व भी कई घटना हो चुकी है. इसके बावजूद इन बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. अभिभावक आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए अावासिक विद्यालयों में दाखिला दिलाते हैं, लेकिन बच्चों को सुरक्षा नहीं मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >