जगन्नाथपुर : प्रखंड सभागार में अंचल अधिकारी डॉ प्रमोद राम की अघ्यक्षता में बुधवार को मुंडा, मानकी, डकुवा की मासिक बैठक हुई, जिसमें अधिकतर मुंडा अनुपस्थित रहे. सीओ ने कहा कि तीन बैठकों तक अनुपस्थित रहने वाले मुंडाओं से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. इसके बाद भी वे सुधार नहीं लाते हैं, तो उन्हें हटा दिया जायेगा. पिछले साल की मालगुजारी रशीद काटकर हिसाब नहीं दिये जाने पर सीओ ने नाराजगी व्यक्त की. कहा कि मुंडा अपनी जिम्मेवारी सही तरह से निभायें. जनता से मालगुजारी लेने के बावजूद उन्हें रसीद नहीं दिये जाने की शिकायत आ रही है.
मुंडा सुधर जायें अन्यथा कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि 18 लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेशन स्वीकृति हुई है, जबकि 241 लाभुकों का वृद्धा पेंशन आया है. 18 मार्च को इनलोगों को चेक का वितरण प्रखंड परिसर में किया जायेगा. बैठक में सीआइ इंद्रजीत अधिकारी, गणेश चंद्र डंगा, वासुदेव गोप, जामदार लागुरी, कमिल केराई, बुधराम लागूरी, भगवान सिंकु, सोमनाथ सिंकु, गुरुचरण सिंकु, अंतिम सिंकु, एसो गोप, हरेकृष्णा महापात्र, रामचंद लागुरी समेत मुंडा, मानकी व डकुवा उपस्थित थे.
