सारंडा जंगल में नक्सली हलचल बढ़ने से दहशत

किरीबुरु : सारंडा से सटे झारखंड व ओड़िशा के सीमा क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की हलचल बढ़ने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं. सूत्रों के अनुसार झारखंड सीमा से सटे ओड़िशा के केवलंग थाना अंतर्गत झीरपानी गांव के जंगलों में दो-तीन दिन से नक्सल गतिविधियां बढ़ गयीं हैं. वहां भारी संख्या […]

किरीबुरु : सारंडा से सटे झारखंड व ओड़िशा के सीमा क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की हलचल बढ़ने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं. सूत्रों के अनुसार झारखंड सीमा से सटे ओड़िशा के केवलंग थाना अंतर्गत झीरपानी गांव के जंगलों में दो-तीन दिन से नक्सल गतिविधियां बढ़ गयीं हैं. वहां भारी संख्या में नक्सलियों को देखा गया है. इससे क्षेत्र के लोगों में भारी दहशत है. आशंका जतायी जा रही है कि नक्सली क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं.

सूत्रों के अनुसार नक्सली काल्टा माइंस, तोपाडीह (ओड़िशा) और झारखंड के झंडीबुरू माइंस, करमपदा, नवागांव, भनगांव में नक्सली सक्रिय हो गये हैं. इन क्षेत्रों से एक दशक से नक्सली झारखंड-ओड़िशा के विभिन्न शहरों में सुरक्षित आना-जाना करते रहे हैं. नक्सलियों का जमावड़ा सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता की बात है. लंबे समय से इन क्षेत्रों में नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाये हैं. वह कोई बड़ी घटना को अंजाम देकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >