51% लोग तंबाकू की चपेट में
स्कूल-कॉलेज के बाहर तंबाकू संबंधी सामान बिक्री पर रोक लगाते हुए जागरुकता कार्यक्रम चलाने पर जोर देने का आदेश दिया गया है.
चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिले की 51 फीसदी आबादी तंबाकू (बीड़ी, सिगरेट, जर्दा, खैनी, गुटखा, चिलम आदि) का सेवन कर रही है. वहीं 31 फीसदी आबादी तंबाकू की आदी हो चुकी है. इस रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने चिंता जाहिर की है.
उन्होंने डीसी को पत्र भेजकर जिले में तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम ठीक से चलाने का निर्देश दिया है. तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम चलाने के लिए प्रधान सचिव ने पूरी गाइडलाइन भेजी है. तय गाइडलाइन के अनुसार तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम चलाकर जिले के लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली हानि बताने को कहा गया है. जिससे कि तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या कम हो सके.
31% आबादी तंबाकू की आदी हो चुकी है
स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू बिक्री नहीं हो
स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू बेचने वाले को नोटिस करें
नोटिस कर जुर्माना वसूला जाये
प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री ना हो, ये सुनिश्चित हो
तंबाकू के आदी की शिनाख्त कर काउंसिलिंग की जाये
तंबाकू से होने वाली बीमारी व हानि को लेकर जागरुकता अभियान चलाये तंबाकू से होती है जानलेवा बीमारी
सफेद दाग, मुंह का नहीं खुल पाना, कैंसर
ब्लड प्रेशर, दमा, फेफड़ों का कैंसर
प सिंहभूम (एक नजर में)
कुल आबादी 15,02,338
महिला 7,52,953
पुरुष 7,49,385
0-6 साल के बच्चे 2,61,493
