मतकमहातु के 90% घरों में शौचालय नहीं

चाईबासा : सदर प्रखंड की मतकमहातु पंचायत के 90 फीसदी घरों में शौचालय नहीं है. लोग पीने के लिए चापाकल का उपयोग करते हैं. इसका खुलासा टाटा कॉलेज एनएसएस कैडेट के सर्वे से हुआ है. टाटा कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से मतकमहातु में लगाये गये सात दिवसीय कैंप का समापन रविवार को हुआ. […]

चाईबासा : सदर प्रखंड की मतकमहातु पंचायत के 90 फीसदी घरों में शौचालय नहीं है. लोग पीने के लिए चापाकल का उपयोग करते हैं. इसका खुलासा टाटा कॉलेज एनएसएस कैडेट के सर्वे से हुआ है. टाटा कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से मतकमहातु में लगाये गये सात दिवसीय कैंप का समापन रविवार को हुआ.

इसमें रक्तदान शिविर भी लगाया गया. आत्मा के अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि खेत में गोबर डालने के 20 दिन बाद फसल लगाना बेहतर होता है. टाटा कॉलेज की प्राचार्या कस्तूरी बोयपाई ने कैंप में पहुंचकर कार्यों की सराहना की. मौके पर प्रोफेसर अरविंद कुमार पंडित, एनएसएस कैडेट चंदन, कन्दर्प, प्रकाश मिथुन, पंकज, बनवाली, हिमांशु, स्नेहलता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >