शिवरात्रि आज. पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला में सजे शिवालय

एक लाख बेलपत्र से रुद्राभिषेक चक्रधरपुर : महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर चक्रधरपुर के शिवालयों में तैयारी जोरों पर है. लोको कॉलोनी शिव मंदिर में एक लाख एक बेलपत्र से रुद्राभिषेक किया जायेगा. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर में बेलपत्र रुद्राभिषेक होगा. इसके उपरांत जलाभिषेक होगा. रेलवे सुरक्षा बल पूजा […]

एक लाख बेलपत्र से रुद्राभिषेक

चक्रधरपुर : महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर चक्रधरपुर के शिवालयों में तैयारी जोरों पर है. लोको कॉलोनी शिव मंदिर में एक लाख एक बेलपत्र से रुद्राभिषेक किया जायेगा. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर में बेलपत्र रुद्राभिषेक होगा. इसके उपरांत जलाभिषेक होगा.
रेलवे सुरक्षा बल पूजा समिति आरई कॉलोनी, एकाउंटस कॉलोनी शिव मंदिर, पोटका शिव मंदिर, मुक्तिनाथ मंदिर संजय नदी समेत दर्जनों मंदिरों की आकर्षक सज्जा की गयी है. साथ ही मंदिरों को जोड़ने वाली तमाम संपर्क सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है.
रविवार को जहां ड्राइवर कॉलोनी में लिंगराज शिव मंदिर में शहर का सबसे बड़ा शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. वहीं इस साल आरई कॉलोनी आरपीएफ बैरक सत्यम शिवम सुंदरम मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत सात मार्च को महाशिवरात्रि पूजन, हरिकीर्तन एवं रात्रि में शिव विवाह, 8 मार्च को संध्या सात बजे भजन संध्या व नौ मार्च को नारायण भोग का आयोजन होगा. पंडित विजय मिश्रा ने कहा कि आरपीएफ शिव मंदिर प्रचीन मंदिर है, जिस पर लोगों की अटूट आस्था है.
12 फीट के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा
रविवार को रेलवे क्षेत्र स्थित ड्राइवर कॉलोनी में लिंगराज शिव मंदिर का उदघाटन किया गया. साथ ही 12 फीट के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. पंडित नोनीगोपाल चक्रवर्ती ने रविवार को मंदिर में विधिवत पूजा श्रद्धालुओं के लिए द्वार खोला. मालूम हो कि यह शहर का सबसे बड़ा शिवलिंग है. शिल्पकार विश्वजीत प्रमाणिक द्वारा शिवलिंग निर्माण किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >