दस दिन तक विवि में विद्यार्थियों ने देंगे शिक्षा
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी के विद्यार्थी विदेशी प्रोफेसर से शिक्षा लेंगे. इसके लिए विवि प्रबंधन ने सभी डीन को दो दिनों में प्रोफेसर की सूची जमा करने का निर्देश दिया है. कोल्हान विवि में विदेशी प्रोफेसर 10 दिनों तक कैंप लगाकर विशेष कक्षा आयोजित करेंगे. विवि में पहली बार विदेशी भाषा में विद्यार्थियों को शिक्षा मिलेगा. एचआरडी की ओर से विदेशी प्रोफेसरों को आने-जाने का किराया व रहने का खर्च दिया जायेगा.
8 मार्च से पहले जमा करने का निर्देश : कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने सभी डीन को आठ मार्च से पहले प्रोफेसर की सूची तैयार कर जमा करने का निर्देश दिया है. एचआरडी में इस मुद्दे पर कुलपति व एचआरडी सचिव के साथ बैठक की गयी है. कोल्हान विवि में कुल 23 विभाग हैं. सभी विषय के विद्यार्थियों को कक्षा में शामिल होने का मौका दिया जायेगा. मार्च के अंतिम सप्ताह तक प्रोफेसर विवि आ सकते हैं.
