चाईबासा : काम से लौटने के क्रम में शनिवार रात बोलेरो के धक्के से महुलसाई निवासी हीरामन कुमार (33) घायल हो गया. घटना महुलसाई तालाब के पास की है. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बोलेरो टाउन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी. इसी दौरान साइकिल सवार हीरामन को अपनी चपेट में लेते हुए निकल गयी. युवक को सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी. स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
दुर्घटनाओं में तीन घायल
चाईबासा : काम से लौटने के क्रम में शनिवार रात बोलेरो के धक्के से महुलसाई निवासी हीरामन कुमार (33) घायल हो गया. घटना महुलसाई तालाब के पास की है. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बोलेरो टाउन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी. इसी दौरान साइकिल सवार हीरामन को अपनी चपेट में लेते […]

बाइक से गिरे दो युवक
सरायकेला थानांतर्गत चीताडीह गांव के दिनेश लोहार (18) और जीतेन लोहार (26) शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों चाईबासा से घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सरायकेला मुख्य मार्ग में गाड़ी के सामने कुत्ता आ जाने से दोनों युवक गाड़ी सहित सड़क पर गिर गये. दोनों युवकों को गंभीर चोट आयी. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को शुक्रवार देर शाम सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.