विचाराधीन कैदी की मौत

चाईबासा : गोइलकेरा प्रखंड के रेयालदाह गांव निवासी सह विचाराधीन कैदी सुखराम उरांव (30) की शुक्रवार को चाईबासा सदर अस्पताल में मौत हो गयी. सुखराम टीबी का मरीज था. दो महीने पूर्व 23 जनवरी को डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की थी. उसका इलाज जेल में चल रहा था. शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर सुबह 11 […]

चाईबासा : गोइलकेरा प्रखंड के रेयालदाह गांव निवासी सह विचाराधीन कैदी सुखराम उरांव (30) की शुक्रवार को चाईबासा सदर अस्पताल में मौत हो गयी. सुखराम टीबी का मरीज था. दो महीने पूर्व 23 जनवरी को डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की थी. उसका इलाज जेल में चल रहा था.
शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर सुबह 11 बजे सुखराम को सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुखराम पर दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा था. इसके कारण वह साल 2013 से चाईबासा जेल में बंद था. शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की गयी है. इसमें डॉ प्रकाश कुमार राम, डॉ प्रिंस पिंगुवा और डॉ शिवलाल कुंकल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >