सड़क निर्माण में हुई है भारी गड़बड़ी

चक्रधरपुर : वर्ष 2008-09 में मनरेगा योजना में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए निगरानी विभाग की टीम बुधवार को चक्रधरपुर पहुंची. इस दौरान निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर सकल देव राम के नेतृत्व में सबसे पहले महुलबोराई से केरा तक निर्मित ग्रेड वन सड़क की जांच की गयी. इसके बाद मनरेगा योजना से निर्मित झरझरा […]

चक्रधरपुर : वर्ष 2008-09 में मनरेगा योजना में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए निगरानी विभाग की टीम बुधवार को चक्रधरपुर पहुंची. इस दौरान निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर सकल देव राम के नेतृत्व में सबसे पहले महुलबोराई से केरा तक निर्मित ग्रेड वन सड़क की जांच की गयी. इसके बाद मनरेगा योजना से निर्मित झरझरा मेन रोड से कोलकेरा को जाने वाली सड़क, फुलकानी चौक से जयपुर भाया कृष्णापुर सड़क की जांच टीम ने की तथा सड़क निर्माण में लगे सामग्री का सैंपल लिया. इस दौरान केरा गांव में मुखिया सजय हांसदा व ग्रामीणों से निगरानी टीम ने वार्ता भी की.

जांच टीम में कार्यपालक अभियंता रामाशीष राम, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार, एनआरईपी के सहायक अभियंता महेंद्र मंडल आदि शामिल थे. जांच कर रहे इंस्पेक्टर श्री राम ने बताया कि मनरेगा घोटाला की जांच चल रही है. केरा, झरझरा, फुलकानी आदि गांव में मनरेगा योजना से बनी सड़कों की जांच की गयी. सैंपल लिया गया है. मनरेगा योजना में काफी गड़बड़ी की गयी है. सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >