साइकिल रेस में रतन व रुईदास बने विजेता

चक्रधरपुर : श्यामरायडीह मैदान में शिवाजी संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया. प्रतियोगिता में बच्चों का दौड़ में मुकेश खलको, बादल दोंगो, आटा रेस में गोला पुरती, मुकेश खलको, 100 मीटर बच्चियों की दौड़ में प्रतिमा जोंको, प्रिया बांकिरा, रेलगाड़ी रेस में बादल ग्रुप, मुकेश ग्रुप, […]

चक्रधरपुर : श्यामरायडीह मैदान में शिवाजी संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया. प्रतियोगिता में बच्चों का दौड़ में मुकेश खलको, बादल दोंगो, आटा रेस में गोला पुरती, मुकेश खलको, 100 मीटर बच्चियों की दौड़ में प्रतिमा जोंको, प्रिया बांकिरा,

रेलगाड़ी रेस में बादल ग्रुप, मुकेश ग्रुप, सुईधागा रेस में मनीषा गागराई, अनिमा दोंगो, बोरा रेस में अजय हांसदा, असमान बांकिरा, मोमबत्ती रेस में मनीषा गागराई, जिंगी दोंगो, म्यूजिकल चेयर में सावित्री महतो, परी दोंगो, बीड़ी रेस में डेबरा तियु, करण टुडू, लौटा रेस में तमन्ना गुईया, रानी बांकिरा, जीके रेस में राफेल सुंडी, केके प्रधान, जवानों का दौड़ में देव बांकिरा, राम सुरीन, साइकिल रेस में रतन हेंब्रम, रूईदास सरदार क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे.

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड पिछड़ी मोर्चा के संयोजक जय जगन्नाथ प्रधान व विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख ननकी कुजूर, उपप्रमुख नयना देवी, मुखिया तबीता कुजूर, विश्वजीत भट्टाचार्य, राजेश कच्छप, अविनाश पुरती, मंटू केराई, विशु हो आदि उपस्थित थे.

सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने बारी-बारी से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिका को सफल बनाने में बजरंग दास, चंद्रकांत महतो, काली किंकर महतो, रमित महतो, राकेश महतो, कैलाश महतो, अरविंद महतो, अजय महतो, परमेश्वर महतो आदि युवकों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >