ग्रामीणों ने बनायी गांव की योजना

गुवा : योजना बनाओ अभियान के तहत बिचाड़ीकिरी के ग्रामीणों से पूछकर उनके के लिए जरूरी विकास योजनाओं का शुक्रवार को चयन किया गया. गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गयी थी. इससे पहले योजना बनाओ अभियान की रैली निकाली गयी. जिसके बाद बिचाईकिरी गांव में पीसीसी सड़क, […]

गुवा : योजना बनाओ अभियान के तहत बिचाड़ीकिरी के ग्रामीणों से पूछकर उनके के लिए जरूरी विकास योजनाओं का शुक्रवार को चयन किया गया. गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गयी थी. इससे पहले योजना बनाओ अभियान की रैली निकाली गयी.
जिसके बाद बिचाईकिरी गांव में पीसीसी सड़क, नाली, चापाकल, शौचालय, कुआं, तालाब, बकरी व मुर्गी पालन की योजनाओं को चुना गया. मौके पर पंसस पद्मा देवी, प्रीतम गोछाइत, उपमुखिया उमा टोप्पो, संगीता बेहेरा, विशाल सामंत, बेबी गागराई, ममता नायक, जानो चातार, ज्योति देवी, बुधराम लागुरी, सुनीता सामद, दीपक कुमार सहनी, अजय लकड़ा, मंगल सिंह तिरिया, सुभाष पान, अशोक किंदी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >