मानव तस्करी में गिरफ्तार

चाईबासा : मानव तस्करी के मामले में आहतु पुलिस ने टोंटो निवासी अजय सिंह तामसोय को गिरफ्तार किया है. उसे जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में 7.7.2015 को टोटों निवासी जानो बोदार ने मामला दर्ज कराया था. जिसमें उसने बताया कि काम दिलाने के नाम पर उसके बेटे कृष्ण बोदरा तथा गांव […]

चाईबासा : मानव तस्करी के मामले में आहतु पुलिस ने टोंटो निवासी अजय सिंह तामसोय को गिरफ्तार किया है. उसे जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में 7.7.2015 को टोटों निवासी जानो बोदार ने मामला दर्ज कराया था. जिसमें उसने बताया कि काम दिलाने के नाम पर उसके बेटे कृष्ण बोदरा तथा गांव के अन्य दो बालक मंगल सिंह लागुरी व चोकरो लागुरी को अजय सिंह तामसोय व दिरू सिंह तामसोय ने दिल्ली लेकर बेच दिया था. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. मानव तस्करी में पुलिस सक्रियता से काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >