चाईबासा : डिलियामार्चा के समीप ट्रेन लाइन पार करने के दौरान खप्परसाई निवासी सूरज मिंज(24) ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी हो गया. घटना सुबह 10 बजे की बतायी जा रही है. ट्रेन के झटके से उसकी बांयीं कलाई फ्रैक्चर हो गयी. सिर और चेहरे में भी जख्म लगे थे. दुकानदारों ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया.
परिजनों के अनुसार सूरज की दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है. मारपीट में गंभीर वृद्धा जमशेदपुर रेफर ग्वालापट्टी में हुए मारपीट के मामले में बुरी तरह से घायल लीलावती की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिये जमशेदपुर रेफर कर दिया है. जबकि घायल नरेश का चाईबासा में इलाज चल रहा है. इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.
