जगन्नाथपुर : नोवामुंडी प्रखंड के दिरीबुरु पंचायत के मुखिया पत्याशी लक्ष्मी चातोम्बा ने मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर के न्यायालय में मतगणना में गड़बड़ी होने के कारण मुखिया पद पर तुलसी कुई चांपिया की जीत का आरोप लगाते निर्णय को चुनौती दी है.
शिकायतवाद में नोवामुंडी निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी रवि किशोर राम पर मतों की गणना में रुचि लेने व गड़बङी कराने का आरोप लगाया गया है. कहा गया है कि अस्वीकृत मतों को भी तुलसी कुई चांपिया के पक्ष में गिना गया. मतगणना के दौरान भी इसकी शिकायत की गयी थी लेकिन तब सीओ ने इसे गभीरता से नहीं लिया.
