झामुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

चाईबासा : जिला झामुमो संगठन ने सोमवार को पोस्ट ऑफिस चौक में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. सरकार की ओर से अपनी कार्य के लिए फरजी रिपार्ट कार्ड जारी करने के खिलाफ पुतला दहन किया गया. इस दौरान झामुमो नेताओं ने रघुवर दास व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये तथा […]

चाईबासा : जिला झामुमो संगठन ने सोमवार को पोस्ट ऑफिस चौक में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. सरकार की ओर से अपनी कार्य के लिए फरजी रिपार्ट कार्ड जारी करने के खिलाफ पुतला दहन किया गया. इस दौरान झामुमो नेताओं ने रघुवर दास व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये तथा गरीब विरोधी सरकार बताया.

पार्टी ने आदिवासी व मूलवासी तथा यहां के आम जनता के हित में एक भी कार्य नहीं किया है और रिपोर्ट में कार्य करने की बात कर रहा है. मौके पर जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, सोनाराम देवगम के अलावा अन्य झामुमो नेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >