चाईबासा : भोंडा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार सावित्री देवी ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुये राज्य निर्वाचन आयुक्त रांची एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा कि पंसस का मतगणना के दौरान अनियमितता बरती गयी है. उस उम्मीदवार को जीता दिया गया है जिसका मतदान भी कम हुआ था.
उन्होंने कहा कि पंसस विजेता रानी हेस्सा नाम पर सावित्री देवी का मत मिलाकर गणना किया गया है. जो मत रद किया गया है वह भी किस कारण से हुआ नहीं लिखा गया है. इस संबंध में जगन्नाथपुर निर्वाचन पदाधिकारी को लिखित दिया गया था. परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गयी. सावित्री ने जांच कर सही निर्णय लेने का अनुरोध
