शिक्षकों का लिया जायेगा साक्षात्कार

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में बीएड व एमएड शिक्षकों को अनुबंध पर बहाल करने के लिए साक्षात्कार होगा. 2 जनवरी के बाद कभी भी विवि प्रबंधन इस संबंध में सूचना जारी कर सकता है. विवि प्रबंधन के पास बीएड व एमएड शिक्षकों की बहाली को लेकर राजभवन से दिशानिर्देश मिल गया है. इसमें शिक्षकों की […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में बीएड व एमएड शिक्षकों को अनुबंध पर बहाल करने के लिए साक्षात्कार होगा. 2 जनवरी के बाद कभी भी विवि प्रबंधन इस संबंध में सूचना जारी कर सकता है. विवि प्रबंधन के पास बीएड व एमएड शिक्षकों की बहाली को लेकर राजभवन से दिशानिर्देश मिल गया है.
इसमें शिक्षकों की बहाल प्रक्रिया 2014-17 के विद्यार्थियाें का पाठ्यक्रम शुरू होने से पूर्व पूरी करने को कहा गया है. इससे पूर्व विवि प्रबंधन ने बीएड व एमएड शिक्षकों की बहाल हेतु साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की थी. लेकिन राजभवन से साक्षात्कार नहीं लेने का आदेश मिलने के बाद उसे रद्द कर दिया गया. इसके बाद विवि में राजभवन को पत्र लिखकर शिक्षकों की कमी को दूर करने की बात कहीं गयी है. पंचायत चुनाव को लेकर शिक्षक बहाली की प्रक्रिया बंद कर दी गयी थी.
एक साल के होगा अनुबंध
बीएड व एमएड शिक्षकों की बहाली एक साल के अनुबंध पर होगी. जिसके बाद प्रत्येक साल नवीकरण किया जायेगा. विवि की ओर से पुन: एक बार इसके लिये तिथि घोषित करेगी. विज्ञापन के जरिये तिथि घोषित की जायेगी. जिसमें अभ्यर्थी आवेदन कर साक्षात्कार में शामिल हो सकते है. इधर, कोल्हान विवि के अंभीभूत कॉलेजों को बीएड में तृतीय मैरिट लिस्ट के विद्यार्थियों का नामांकन जारी है. कुछ कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हाे गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >