काम दिलाने का झांसा देकर युवती को ले गया युवक

झींकपानी : काम दिलाने के नाम टोंटो के दुरूला गांव से एक नाबालिग युवती का अपहरण कर लिये जाने की शिकायत दर्ज करायी गयी है. घटना विगत 18 दिसंबर की है. युवती के परिजनों ने मंगलवार टोंटो थाना में मामला दर्ज कराया. प्राथमिकी में बताया गया है कि घटना वाले दिन युवती की मांं लिदुन […]

झींकपानी : काम दिलाने के नाम टोंटो के दुरूला गांव से एक नाबालिग युवती का अपहरण कर लिये जाने की शिकायत दर्ज करायी गयी है. घटना विगत 18 दिसंबर की है. युवती के परिजनों ने मंगलवार टोंटो थाना में मामला दर्ज कराया. प्राथमिकी में बताया गया है कि घटना वाले दिन युवती की मांं लिदुन डोंडांगकेल लकड़ी चुनने जंगल गयी थी. घर पर बेटी हेमवती व बहू थी.
उसी दौरान एक अनजान युवक उनके घर आया व बेटी हेमवती को रांची में सिलाई ट्रेनिंग दिलाने की बात कहीं. इसके लिए युवती तैयारी हो गयी. लिदुन की बहू ने घरवालों को आने के बाद युवती को ले जाने की बात कहीं. लेकिन युवक हेमवती को किसी तरह बहाल फुसलाकर अपने साथ ले गया. युवक ने अपना नाम राहुल बताया. उसने अपना मोबाइल नबंर दिया था जो बाद गलत निकला. घरवालों द्वारा अपने स्तर पर युवती की खोजबीन किये जाने के बाद बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >