63 शिक्षकेत्तर कर्मचारी होंगे नियमित

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंभीभूत कॉलेज व विवि में कार्यरत 63 शिक्षकेत्तर (नन टीचिंग) कर्मचारियों को नियमित किया गया है. कोल्हान विवि में शनिवार को पे फिक्सेशन कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. विवि प्रबंधन अब कर्मचारियों की सूची सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेजेगी. यह माना रहा है […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंभीभूत कॉलेज व विवि में कार्यरत 63 शिक्षकेत्तर (नन टीचिंग) कर्मचारियों को नियमित किया गया है. कोल्हान विवि में शनिवार को पे फिक्सेशन कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. विवि प्रबंधन अब कर्मचारियों की सूची सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेजेगी. यह माना रहा है कि मार्च 2016 तक सभी कर्मचारियों को नियमित कर दिया जायेगा. विवि की स्थापना के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकेत्तर कर्मी नियमित होंगे.

प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला महांती की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक मेें सभी कर्मचारियों के अभिलेखों की गहनता से जांच की गयी. इसके अलावा यह विचार-विमर्श किया गया कि विवि अधिनियम के तहत कर्मचारियों के स्थायीकरण कोई तकनीकी परेशानी न उत्पन्न हो. कर्मचारियों के पुराने रिकार्ड को देखकर इसका निर्णय लिया गया. इस बैठक में कई कर्मचारी ऐसे भी है जिनको वर्षो से नियमित नहीं किया गया है. इसे लेकर पहले भी कर्मचारी हड़ताल की धमकी सरकार को दे चुके है. बैठक में सीसीडीसी डॉ रविद्र सिंह, वित्त सलाकार ब्रजेश तिवारी, एफओ सुधांशु कुमार व सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >