बहलाकर युवती को भगाया, ग्रामीणों ने पकड़ा
गम्हरिया : ओड़िशा की युवती को भगाकर गम्हरिया के रामचंद्रपुर में चोरी-छिपे रह रहा शादीशुदा युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. रामचंद्रपुर ग्राम सभा के सदस्य सुखराम टुडू ने बताया कि मयूरभंज (ओड़िशा) का मंगल बास्के ने ओड़िशा की ही एक युवती को शादी का झांसा देकर रामचंद्रपुर में चोरी छिपे […]
गम्हरिया : ओड़िशा की युवती को भगाकर गम्हरिया के रामचंद्रपुर में चोरी-छिपे रह रहा शादीशुदा युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. रामचंद्रपुर ग्राम सभा के सदस्य सुखराम टुडू ने बताया कि मयूरभंज (ओड़िशा) का मंगल बास्के ने ओड़िशा की ही एक युवती को शादी का झांसा देकर रामचंद्रपुर में चोरी छिपे रखा था.
ग्रामसभा को इसकी सूचना मिली तो सदस्यों ने खोजबीन शुरू की. पता चला कि भगाकर लाने वाला युवक पहले से शादीशुदा है. इसके बाद ग्रामीणों ने उक्त युवक को पकड़कर उठक-बैठक कराया और उसे गम्हरिया थाना को सौंप दिया.
पुलिस युवती को पहुंचायेगी ओड़िशा
गम्हरिया थाना में थाना प्रभारी व ग्रामीणों के बीच बैठक हुई. इसमें पुलिस के सहयोग से ग्राम सभा के सदस्यों ने युवती को उसके घर पहुंचाये जाने पर सहमति बनी. वहीं मामला ओड़िशा का होने की वजह से युवती ने इस मामले में ओड़िशा के स्थानीय थाना में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही.