खेल ही सेहत का राज : किशोर
चाईबासा : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट किशोर सिंह ने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी बराबर हिस्सा लेेने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बताया कि खेल से शरीर तंदुरूस्त रहता है. उन्होंने मशाल जलाकर खेलकूद महोत्सव की […]
चाईबासा : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट किशोर सिंह ने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी बराबर हिस्सा लेेने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बताया कि खेल से शरीर तंदुरूस्त रहता है.
उन्होंने मशाल जलाकर खेलकूद महोत्सव की शुरुआत की.
एनसीसी कैडेट की तरफ सेे महिला सशक्तिकरण में बचाव के तरीके पेश कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसके बाद बच्चों ने कराटे का जलवा दिखाया. खेलकूद प्रतियोगिता बास्केटबॉल ग्राउंड में ही आयोजित की गयी. इसमें बच्चों ने बाल्टी रेस में हिस्सा लिया जिसका अभिभावकों ने उत्साहवर्द्धन किया. इस अवसर पर कांग्रेस के सदस्य डीएन चांपिया, डीएवी के रिजनल डायरेक्टर एसके लुथरा, मैनेजर ओपी मिश्रा, शिक्षक अनूप कुमार व विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, अभिभावक उपस्थित थे.