चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने अंगीभूत सभी कॉलेजों के छात्रवास से पास आउट विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है. आदेश में छात्रवास में अवैध तरीके से रहने वाले विद्यार्थियों को हटाने के साथ ही कॉलेज प्रभारी को समय-समय पर छात्रवास का निरीक्षण करने को कहा गया है.
चेतावनी दी गयी है कि विवि अपने स्तर से जांच कमेटी बनाकर इसकी जांच करेगी. विवि ने यह निर्णय टाटा कॉलेज के सामान्य छात्रवास में हुई मारपीट के बाद लिया. विवि प्रबंधन ने छात्रों को निर्देश दिया है कि जिन कॉलेजों में सामान्य व एसटी विद्यार्थियों के लिये अलग-अलग हॉस्टल बने है वहां वे अपने-अपने छात्रावास में ही रहे.
