चाईबासा : टाटा कॉलेज के सामान्य छात्रावास में बुधवार दोपहर 12 बजे टेकराहातु गांव समेत अन्य जगहों के आये दर्जन भर युवकों ने छात्रावास के दो छात्राें की पिटाई कर दी. कॉलेज की प्राचार्या कस्तुरी बोयपाई की शिकायत पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने मारपीट करने आये कुछ युवकों को हिरासत में लिया है.
जबकि कुछ युवक भाग निकले. घायल दोनों छात्र टाटा कॉलेज में पढ़ाई करते है. इस मारपीट से दोनों छात्र को गंभीर चोटे आयी है. बताया जाता है कि मंगलवार शाम टेकराहातु का एक युवक छात्रावास परिसर में नशा कर रहा था.
इसका विरोध सामान्य छात्रावास के विद्यार्थियों ने किया. उस समय वह युवक वहां से चला गया. लेकिन बुधवार दोपहर 12 बजे अचानक दर्जन भर युवक आये और छात्रावास में युवकों की धुनाई कर दिया. जिससे दोनों घायल हो गये. देर शाम तक मुफ्फसिल थाना में दोनों पक्षों के युवक मौजूद थे.
