क्योंझर शहर में सिटी बस सेवा शुरू की गयी

बड़बिल : झर शहर में अब शुक्रवार से सिटी बस सेवा शुरू हो गयी है. अब स्थानियों को थोड़ी-थोड़ी दूरी के लिए ऑटो में मनमानी किराया नहीं भुगतान करना पड़ेगा. शहर में नागरिकों की सुविधा के लिए पहल करते हुए क्योंझर जिलापाल एन तिरुमाला नायक ने शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे जिलापाल कार्यलय से बस […]

बड़बिल : झर शहर में अब शुक्रवार से सिटी बस सेवा शुरू हो गयी है. अब स्थानियों को थोड़ी-थोड़ी दूरी के लिए ऑटो में मनमानी किराया नहीं भुगतान करना पड़ेगा. शहर में नागरिकों की सुविधा के लिए पहल करते हुए क्योंझर जिलापाल एन तिरुमाला नायक ने शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे जिलापाल कार्यलय से बस को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया. इससे पूर्व जिलापाल ने सिटी बस सेवा का फीता काट कर उदघाटन किया. बस प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे सरकारी बस स्टैंड से छूटेगी. जिसके बाद बस पुराना बाजार होते हुए नये बस स्टैंड जायेगी.
नये बस स्टैंड से बस शहर और बाजार से होते हुए रायसुनवा और पदमपुर जायेगी. पदमपुर से लौट कर बस सीधे क्योंझर रेलवे स्टेशन जायेगी. जहां से बस नारायणपुर के लिए रवाना होगी. सिटी बस सेवा के लिए ओटीडीसी की बस को लगाया गया है. जिलापाल ने कहा है जल्द लोगों की सुविधा के लिए और बस सेवा जोड़ी जायेगी. उद्घाटन के शुभ अवसर पर जिलापाल के अलावा अतिरिक्त जिलापाल, शहर भर के बुद्धिजीवी तथा तमाम विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >