रोस्टर के अनुसार ही डॉक्टर करें ड्यूटी

चाईबासा : सदर अस्पताल में शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी की एक बैठक बुलायी गयी थी. जिसमें निर्देश दिया गया कि सभी डॉक्टर रोस्टर के तहत अपना ड्यूटी करें, रोस्टर के तहत यदि ड्यूटी नहीं करते तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर विभिन्न प्रकार के दवाई, मरीजों की स्थिति […]

चाईबासा : सदर अस्पताल में शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी की एक बैठक बुलायी गयी थी. जिसमें निर्देश दिया गया कि सभी डॉक्टर रोस्टर के तहत अपना ड्यूटी करें, रोस्टर के तहत यदि ड्यूटी नहीं करते तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर विभिन्न प्रकार के दवाई, मरीजों की स्थिति आदि की भी जानकारी दी गयी.

सिविल सर्जन डॉ जगत भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन िकया गया़ इसमें अनुमंडल से लेकर प्रखंड तक स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधन व उपलब्धता के अलावा डॉक्टरों की उपस्थिति पर चर्चा की गयी. मौके पर सीएस डॉ प्रसाद ने कहा कि प्रखंड अस्पताल तथा अनुमंडल अस्पताल में मरीजों की सूची बनाकर समय-समय पर सीएस कार्यालय में सौंपे. इस दौरान बैठक में शामिल नहीं होने वाले डॉक्टरों को शो-कॉज करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में जिला के चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >