कड़ी सुरक्षा में 71.2% मतदान
चाईबासा : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित पांच प्रखंड, मनोहरपुर, आनंदपुर, नोवामुंडी, चक्रधरपुर व खुंटपानी में वोटिंग हुई. चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 71.2 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया. तीसरे चरण के मतदान का प्रतिशत दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत से ज्यादा रहा. पहले चरण में […]
चाईबासा : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित पांच प्रखंड, मनोहरपुर, आनंदपुर, नोवामुंडी, चक्रधरपुर व खुंटपानी में वोटिंग हुई. चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 71.2 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया. तीसरे चरण के मतदान का प्रतिशत दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत से ज्यादा रहा.
पहले चरण में 22 नवंबर को जहां मतदान प्रतिशत 71.97 रहा था वहीं दूसरे चरण में 28 नवंबर को यह 69 प्रतिशत रहा. खुंटपानी व चक्रधरपुर प्रखंड में सबसे अधिक 76 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया. यह तीनों चरणों के मतदान मेें सबसे अधिक है. नोवामुंडी प्रखंड में सबसे कम 66 प्रतिशत जबकि मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड में क्रमश: 70 व 68 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया.
डीसी-एसपी लेते रहे जायजा
चक्रधरपुर प्रखंड में टोकलो, हटिया, केरा आदि मतदान स्थलों पर उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी व एसपी डॉ माइकल राज एस ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली. उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्रों पर जाकर पीठासीन पदाधिकारी व सुरक्षा बलों को जरूरी निर्देश भी दिया.
मेघाहातुबुरू में दो युवक हिरासत पकड़े गये, छूटे
किरीबुरू. मेघाहातुबुरू बूथ पर मतदान कार्य में बाधा पहुंचा रहे दो प्रतिष्ठित युवकों को पुलिस लोगों की शिकायत पर उठा कर थाने ले गयी. उन्हें बाद छोड़ दिया गया.