चाईबासा : जिले में जल्द ही पांच करोड़ की लागत से आइएसएस ( इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल सर्विसेस) भवन का निर्माण होने जा रहा है. यह भवन कचहरी तालाब के पास पूर्व में स्थित आदिवासी विश्रामागार के पास बनेगा. चार तल्ला इस भवन में कैरियर काउंसिलिंग रूम, कंप्यूटर रूम, लाईब्रेरी, क्रांफ्रेंस हॉल आदि के प्रावधान होंगे.
नये साल में शुरूआत में इसके निर्माण पर कार्य शुरू किया जायेगा. छह से एक साल के भीतर इसके दो मंजिला िनर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस भवन के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार किया जा चुका है. जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.
