रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक सप्ताह के अंदर एसएआर कोर्ट को बंद करने का आदेश दिया है़ इससे संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है़ समय सीमा में काम नहीं करनेवाले अधिकारियों का वेतन काटने और कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री बुधवार को भू-राजस्व विभाग की समीक्षा कर रहे थे़
एक सप्ताह में बंद करें एसएआर कोर्ट
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक सप्ताह के अंदर एसएआर कोर्ट को बंद करने का आदेश दिया है़ इससे संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है़ समय सीमा में काम नहीं करनेवाले अधिकारियों का वेतन काटने और कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री बुधवार को भू-राजस्व विभाग की समीक्षा कर […]

उद्योग-धंधे स्थापित होने से मिलेगा रोजगार : समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा : एसएआर कोर्ट का माध्यम से आदिवासी ठगे जा रहे हैं. आदिवासियों के जमीन हस्तांतरण के मुद्दे पर विचार के दौरान ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल ने इसे समाप्त करने का सुझाव दिया था. मुख्यमंत्री ने पांच जनवरी को लैंड बैंक के उदघाटन के मद्देनजर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया़
लैंड बैंक से संबंधित सारी जानकारियों को वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा़ सीएम ने कहा : सरकार का लक्ष्य है कि निवेशकों को राज्य में उद्योग–धंधे स्थापित करने के लिए तत्काल जमीन मिले. उद्योग स्थापित होने से राज्य का माहौल बदलेगा. लोगों को रोजगार मिलेगा.