चाईबासा : खाद्य सुरक्षा से वंचित सदर प्रखंड अंतर्गत नीमडीह गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कांग्रेस नेता बीएन पूर्ति, कैलाश बारी, बबलू गोप, रानी बारी वार्ड सदस्य, जंगल मुंदुईया, बबलू मुंदुईया, बुटी दास के नेतृत्व में सदर प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया.
इसके पश्चात बीएन पूर्ति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम बीडीओ सदर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि नीमडीह गांव के ग्रामीणों का एकमात्र सहारा राशन कार्ड है. योग्यता होने के बावजूद भी उनका नाम राशन कार्ड की सूची में नहीं दिया गया है. बीडीओ से ग्रामीणों ने अपना नाम खाद्य सुरक्षा अधिनियम सूची में जोड़ने की मांग की है.
कांग्रेस नेताओं ने बीडीओ के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी को चेतावनी भी दी कि यदि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी. प्रदर्शन में कांग्रेस नेता बीएन पूर्ति, कैलाश बारी, रानी बारी, वशिष्ठ देवगम, चोकरो देवगम, नारायण गोप, चिंतामणि गोप, लक्ष्मण पूर्ति, बबलू मुंदुईया आदि शामिल थे.
