करणी घाट पर जमा है नौ टन से अधिक कचरा

चाईबासा : छठ से ठीक पूर्व गांधीटोला स्थित करणी घाट की सफाई का काम शुरू किया गया है. सफाई कार्य में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कमल किशोर सिंह व अध्यक्ष नीला नाग की निगरानी में हो रहा. दुर्गापूजा व दीवाली के बाद शहर का सारा कचरा रोरो नदी और उसके आस-पास जमा हो जाता […]

चाईबासा : छठ से ठीक पूर्व गांधीटोला स्थित करणी घाट की सफाई का काम शुरू किया गया है. सफाई कार्य में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कमल किशोर सिंह व अध्यक्ष नीला नाग की निगरानी में हो रहा. दुर्गापूजा व दीवाली के बाद शहर का सारा कचरा रोरो नदी और उसके आस-पास जमा हो जाता है.
घाट से कचरों के ढ़ेर को पूजा तक पूरी तरह साफ करने की कवायद की जा रही है. सफाई अभियान में नगर पर्षद के 7 एवं जेसीबी के 7 मजदूर लगे हैं. सफाई अभियान पांच दिनों तक चलेगा. नप कर्मी मुन्ना आलम के अनुसार सफाई के बाद यहां ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >