23 पंचायत में मुखिया पद के लिए हुए 191 नामांकन

चक्रधरपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चक्रधरपुर प्रखंड के 23 पंचायत से चुनाव लड़ने के लिये 191 मुखिया उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया. इसमें 96 महिला व 95 पुरुष उम्मीदवार शामिल है. गुरूवार को नामांकन के अंतिम दिन तीन बजे तक 54 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. इसमें महिला 28 व 26 पुरुष ने नामांकन […]

चक्रधरपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चक्रधरपुर प्रखंड के 23 पंचायत से चुनाव लड़ने के लिये 191 मुखिया उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया. इसमें 96 महिला व 95 पुरुष उम्मीदवार शामिल है. गुरूवार को नामांकन के अंतिम दिन तीन बजे तक 54 उम्मीदवारों ने नामांकन किया.
इसमें महिला 28 व 26 पुरुष ने नामांकन किया. अंतिम दिन किसी कारण कई उम्मीदवार तीन बजे के बाद पहुंचने पर नामांकन से वंचित होना पड़ा. अंतिम दिन नामांकन करने के लिये उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी. आरओ सह अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने बारी बारी से मुखिया उम्मीदवारों का नामांकन ली. आरओ श्रीमती कुमारी ने बताया कि 14 व 16 नवंबर को स्क्रूटनी होगा. 18 व 19 नवंबर को नाम वापसी तथा 20 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >