खुशियों से रोशन हुआ घर-आंगन

चाईबासा/जैंतगढ़/गुवा : प्रकाश का पर्व दीवाली आज मनाया जायेगा. दीवाली के पूर्व संध्या सभी घरों में दीपक जलाया गया. मंगलवार को रात में घर के सभी कार्यो से निवरित होने तथा भोजन के बाद घर की बुजुर्ग महिलाओं ने पुराने दीया में तेल के साथ पांच प्रकार के अनाज का दाना डाल कर दीपक जलाया […]

चाईबासा/जैंतगढ़/गुवा : प्रकाश का पर्व दीवाली आज मनाया जायेगा. दीवाली के पूर्व संध्या सभी घरों में दीपक जलाया गया. मंगलवार को रात में घर के सभी कार्यो से निवरित होने तथा भोजन के बाद घर की बुजुर्ग महिलाओं ने पुराने दीया में तेल के साथ पांच प्रकार के अनाज का दाना डाल कर दीपक जलाया तथा घर के सभी कमरों काे रोशन किया. इस दौरान ईश्वर आये, दरिद्र जाये का उच्चरण भी करती रहीं. इसके बाद दीप को घर से बाहर निकाल कर चौराहे पर रख दिया गया.

मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी बला दूर हो जाती है. जैंतगढ़ में दिवाली का त्यौहार बुधवार को मनाया जायेगा. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, लोग घरों को फूल-पक्षियों एवं बिजली के रंगीन झलरों से दुल्हन की तरह सजा रहे है. समूचा शहर रंगीन रौशनी में नहाया हुआ है. पटाखों, फूल पत्तियों एवं पूजन समग्रियों की दुकानें अस्थाई तौर पर चौक-चौराहों पर सजी हुई है. लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे है. दीवाली में पूजा के लिये लोग पंडितों को 15 दिन पहले ही बुक कर चुके है.

दिवाली का महौल से बाजार में भी काफी रौनक आ गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिवाली की उमंग नजर आ रही है. यहां दीपावली को बंधना पर्व के रूप में मनाया जाता है. इसे लेकर लोग घरों के साथ ही गौशालों की भी सफाई करने में व्यस्त है. बंधना पर्व में कृषि यंत्रों के साथ ही पशु धन की पूजा का विशेष महत्व होता है. वहीं गुवा में माता काली की पूजा गुवा में आधी रात को संपन्न हुई. मुख्य कार्यक्रम बैंक मोड़ स्थित काली मंदिर एवं स्टेशन कॉलोनी स्थित काली मंदिर में हुई. यहां पुजारी आशीष भट्टाचार्य, मलय पाणिग्रही ने विधि विधान से पूजा अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >