15 क्षेत्रों में एफडीआइ नियम हुए आसान

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा से ठीक पहले सरकार ने उद्योग जगत को दीपावली का तोहफा दिया है. सरकार ने मंगलवार को 15 क्षेत्रों में एफडीआइ नियमों को आसान करने का निर्णय लिया, जिसमें एफडीआइ प्रस्ताव की सीमा को 3,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है. […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा से ठीक पहले सरकार ने उद्योग जगत को दीपावली का तोहफा दिया है. सरकार ने मंगलवार को 15 क्षेत्रों में एफडीआइ नियमों को आसान करने का निर्णय लिया, जिसमें एफडीआइ प्रस्ताव की सीमा को 3,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

अब 5,000 करोड़ रुपये तक के एफडीआइ प्रस्तावों को एफआइपीबी की मंजूरी लेना जरूरी नहीं होगा. साथ ही जहां एफडीआइ पहले से 100 फीसदी तक है वहां नियम और आसान किये जायेंगे. मंजूरी की प्रक्रिया तेज होगी और कुछ सेक्टरों में ऑटोमेटिक अप्रूवल का दायरा बढ़ेगा. सभी एफडीआइ नियमों की एक किताब बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >