शिक्षा के स्तर में होगा सुधार

चाईबासा : झारखंड शिक्षा परियोजना पश्चिमी सिंहभूम एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में 15 प्रखंडों से चयनित 500 स्कूलों में पठन-पाठन का स्तर सुधारने की पहल होगी. मंगलवार को नगरपालिका बंगला स्कूल में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिसमें जिले के सीआपी शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला योजना पदाधिकारी जेजे […]

चाईबासा : झारखंड शिक्षा परियोजना पश्चिमी सिंहभूम एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में 15 प्रखंडों से चयनित 500 स्कूलों में पठन-पाठन का स्तर सुधारने की पहल होगी. मंगलवार को नगरपालिका बंगला स्कूल में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिसमें जिले के सीआपी शामिल हुए.
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला योजना पदाधिकारी जेजे बेंजामिन तिर्की द्वारा किया गया. उन्होंने प्रथम संस्था द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम की सराहना की एवं बच्चों के स्तरानुसार शिक्षा पर विशेष बल दिया जाये. मौके पर एडीपीओ अनुप माईकल करकेट्टा एवं प्रथम के राज्य समन्वयक सूरज कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के रूप-रेखा की चर्चा बीआरपी एवं सीआरपी से की.
इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चयनित विद्यालयों में दो वर्षो के लिये विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कक्षा 3-5 के बच्चों के साथ स्तरानुसार शिक्षण कार्य किया जायेगा. इसमें प्रथम के सछसय भी शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे. प्रथम दिन के प्रशिक्षण में 45 सीआरपी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >