सिर कुचल व्यक्ति की हत्या

किरीबुरू : टाटीबा गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी किरीबुरू : किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाटीबा गांव निवासी मंगल सुंडी (50) की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से सिर कुचल कर गांव से दूर संसग्दा टोला (निमतुर) के जंगल में बुधवार की रात हत्या कर दी. मृतक घटनास्थल से कुछ दूरी पर होने वाली अवैध […]

किरीबुरू : टाटीबा गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी
किरीबुरू : किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाटीबा गांव निवासी मंगल सुंडी (50) की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से सिर कुचल कर गांव से दूर संसग्दा टोला (निमतुर) के जंगल में बुधवार की रात हत्या कर दी. मृतक घटनास्थल से कुछ दूरी पर होने वाली अवैध देसी शराब की चुलाई स्थल की चौकीदारी करता था. शुक्रवार को ग्रामीणों ने शव को देख कर घटना की सूचना किरीबुरू थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है. कारणों का पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >