पुनर्वास योजना का काम जारी

चाईबासा : आयता में ईचा डैम के विस्थापितों के लिए चल रहे पुनर्वास योजना के काम के विरोध में बुधवार को होने वाली ग्रामीणों की बैठक नहीं हो पायी. हालांकि बैठक की सूचना को लेकर पहले से ही प्रशासन सतर्क था. सुबह से ही एसडीओ राकेश दुबे, बीडीओ मुकेश मछुवा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी दिगविजय सिंह […]

चाईबासा : आयता में ईचा डैम के विस्थापितों के लिए चल रहे पुनर्वास योजना के काम के विरोध में बुधवार को होने वाली ग्रामीणों की बैठक नहीं हो पायी. हालांकि बैठक की सूचना को लेकर पहले से ही प्रशासन सतर्क था.
सुबह से ही एसडीओ राकेश दुबे, बीडीओ मुकेश मछुवा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी दिगविजय सिंह सदलबल आयता पहुंचे गये थे.
सभी अधिकारी यहांं देर शाम तक जमे रहे. लेकिन ग्रामीणों ने विरोध में बैठक नहीं की. वहीं दूसरी ओर रोजाना की पुनर्वास का काम सामान्य रूप से चलता रहा.
ईचा डैम के िवस्थािपतों के लिए अमल में लायी जा रही योजना में विरोध को देखते हुएण् मंगलवार को एसपी डॉ माइकल राज एस और डीसी अबुबक्कर सिद्दीख पी ने भी आयता जाकर कार्य का निरीक्षण किया था. इसे लेकर सुरक्षा कड़ी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >