बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में विगत 120 घंटे से एनएच छह और 33 पर जाम की स्थिति यथावत है. हजारों वाहन जाम में फंसे हैं. वाहनों की लाइन बढ़ती जा रही है. यहां की जनता त्राहिमाम कर रही है. स्थिति यह है कि पथ से दोपहिया वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है. संबंधित विभाग द्वारा जाम से मुक्ति के लिए कोई पहल नहीं हुई है. अलबत्ता, पुलिस जाम हटाने के लिए असफल प्रयास कर रही है.गम्हरिया के पास एनएच छह का दलदल बन जाना ही जाम का मुख्य का कारण है.
यहां एनएच छह पर लोहे का भारी सामान जस की तस पड़ी है. इसके कारण साइड से वाहन गुजर रहे हैं. दलदल होने के कारण वाहन फंस रहे हैं. एनएच छह और 33 पर जाम की स्थिति बिगड़ती जा रही है. ओड़िशा में भी एनएच छह पर वाहनों की कतार लंबी लगते जा रही है.
