सर्पदंश की दो घटनाओं में युवक की मौत, युवती गंभीर

जगन्नाथपुर : सांप के काटने से जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत सानंदा गांव के कलासाई टोला निवासी मगुरा लागुरी (23) की मौत हो गयी. गुरु वार की दोपहर मगुरा अपने बरबरट्टी के खेत के लिए झाड़ी लगा रहा था. इस दौरान झाड़ी में छुपे एक सांप ने उसके पांव पर तीन बार डंस लिया. परिजन उसे ओड़िशा […]

जगन्नाथपुर : सांप के काटने से जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत सानंदा गांव के कलासाई टोला निवासी मगुरा लागुरी (23) की मौत हो गयी. गुरु वार की दोपहर मगुरा अपने बरबरट्टी के खेत के लिए झाड़ी लगा रहा था. इस दौरान झाड़ी में छुपे एक सांप ने उसके पांव पर तीन बार डंस लिया. परिजन उसे ओड़िशा के चंपुआ अस्पताल ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी.
उधर दूसरी घटना में कुमारडुंगी निवासी गुनजवान सिंह की पुत्री रीता सिंकू (18) को गुरुवार की सुबह सांप ने डंस लिया. उसे गंभीर स्थिति में चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >