बासा टोंटो ने कारवा समिति को हराया

चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मैच में दीकू टीम बासा टोंटो ने कारवा समिति को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया. आखिरी समय में दीकू टीम के तेज तर्रार स्ट्राइकर मनमोहन लेयांगी ने कारवा समिति के डिफेंडर को चकमा देते हुए जोरदार शॉट लगाकर […]

चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मैच में दीकू टीम बासा टोंटो ने कारवा समिति को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया.
आखिरी समय में दीकू टीम के तेज तर्रार स्ट्राइकर मनमोहन लेयांगी ने कारवा समिति के डिफेंडर को चकमा देते हुए जोरदार शॉट लगाकर टीम के लिये विजयी गोल दागा. खेल संचालन नारके देवगम, लव आल्डा, मानकी कुदादा, सुबोध खंड़ाईत ने किया. मौके पर अर्जुन बनरा, अनिल लकड़ा, संग्राम सुंडी, कृष्णा टोप्पो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >