मां-बेटा समेत तीन घायल

चाईबासा . महुलसाई तालाब के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त चाईबासा : चाईबासा के महुलसाई तालाब के पास बुधवार को स्कूटी से गिरने के कारण मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. टाटा कॉलेज मोड़ निवासी सुधीर सिंह की पत्नी गुड़िया रानी सिंह (18) घर […]

चाईबासा . महुलसाई तालाब के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त
चाईबासा : चाईबासा के महुलसाई तालाब के पास बुधवार को स्कूटी से गिरने के कारण मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. टाटा कॉलेज मोड़ निवासी सुधीर सिंह की पत्नी गुड़िया रानी सिंह (18) घर में काम करने वाली पूजा मुंडुइया (19) को लेकर अपने बेटे मिष्ठी सिंह (3) को लाने नीमडीह स्कूल गयी हुई थी.
यहां से लौटते समय दिन के 11 बजे महुलसाही तालाब के पास स्कूटी के सामने बकरी आ गयी. इसके कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसके कारण तीनों घायल हो गये.
स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक घायल
चाईबासा : पामपाड़ा चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच-05एक्स/5505) की चपेट में आने से टोंटो प्रखंड के रोमरा गांव निवासी लादुरी सिद्धू (40) घायल हो गया है. उसे सिर व पैर में गंभीर चोट आयी है.
इलाज के लिए उसे स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. घटना शाम छह बजे की बताई जा रही है. घटना के समय वह पामपाड़ा अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था. इस दौरान सड़क खड़े लादुरी को चाईबासा आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी तथा घटना स्थल से फरार हो गया था. पुलिस दुर्घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >