गुवा : गुवा-बड़ाजामदा रेल लाइन से पुलिस ने गुवा साई गांव के अटुवा पूर्ति का शव बरामद किया है. पुलिस प्राथमिक जांच के बाद इसे हत्या का मामला मान रही है. मृत युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. वह घर से गायब था. युवक का शव रेलवे लाइन पर मिला. उसे आज पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
सर्पदंश से युवक की मौत
गुवा : सांप के काटने से लपिंग गांव के हकीचपी टोला निवासी जानो चांपिया की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात 12 बजे उसे सांप ने डंस लिया था. वह घर में सोया हुआ था. उसके साथ उसकी दो बहन, मां व पिता भी सोये हुए थे. विलंब से इलाज मिलने के कारण नुईया प्राथमिकी विद्यालय के इस छात्र की मौत गयी.
