भट्ठियों से देशी-विदेशी शराब जब्त, एक धराया

आबकारी विभाग का छापामारी अभियान चक्रधरपुर : आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों में छापेमारी अभियान चला कर देशी-विदेशी शराब जब्त किया गया तथा अवैध रूप से शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सिलफोड़ी […]

आबकारी विभाग का छापामारी अभियान
चक्रधरपुर : आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों में छापेमारी अभियान चला कर देशी-विदेशी शराब जब्त किया गया तथा अवैध रूप से शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के मुताबिक सिलफोड़ी गांव के समीप एक अवैध शराब भट्ठी में छापेमारी कर जलधर भूमिज को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से नौ बोतल मेकडोवल रम तथा 15 बोतल ओसी ब्लू अंग्रेजी शराब जब्त किया गया. इसके बाद कुदरीबाड़ी में छापेमारी किया गया.
इसी क्रम में 40 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. अवैध शराब भट्ठी के संचालक विभाग के पदाधिकारियों को देख भागने में सफल रहा. इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भट्ठियों में छापेमारी की गयी. छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. छापेमारी अभियान में दरोगा परमानंद यादव समेत सहायक पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >