कस्तूरबा : छात्राओं ने जाना कौशल विकास
नोवामुंडी : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विश्व कौशल दिवस पर छात्राओं को स्वनियोजन की तकनीकी की जानकारी देकर मनाया गया. इस मौके पर वार्डेन कुमार ममता ने कहा कि छात्रएं कौशल विकास के लिए तकनीकी जानकारी हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकेगी. सरकार कौशल विकास के लिए स्किल्ड डेवलपमेंट कार्यक्रम चला रही है.
स्कूली शिक्षा से ही कौशल विकास करने की तकनीकी जानकारियां दी जा रही हैं. ताकि पढ़ाई के बाद छात्राओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े. विद्यालय से कौशल विकास की जानकारी लेकर अपने-अपने घरों से ही व्यवसाय कर आर्थिक संपन्नता हासिल कर सकते हैं.
ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे व्यवसाय कर सकते हैं. इस मौके पर कंप्यूटर वर्क, क्राफ्ट पेंटिंग, सिलाई-कटाई समेत अन्य तकनीकी जानकारियां दी गयी. मौके पर शिलावंती तोपनो, सुनीता हांसदा, सरस्वती देवगम, रानी, प्रीति हेंब्रम, सलील बिरुवा, शैलेश प्रजापति, डॉ मुकेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किया.
