मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र को मलेरिया जोन के रुप से जाना जाता है. यहां मलेरिया रोधी तमाम अभियान चलाये जाने के बावजूद मलेरिया के मरीजों की संख्या में कमी नहीं दिख रही है. ताजा मामला प्रखंड के मेदासाई गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का है.
यहां अध्ययनरत तीन छात्राओं को मलेरिया से ग्रसित होने के कारण मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है.स्कूल की छात्रएं सीमा कच्छप,अनिता जोजोवार एवं एमानी कंडुलना का इलाज मनोहरपुर के अस्पताल में किया जा रहा है.
मालूम रहे कि मनोहरपुर के अलावा सारंडा क्षेत्र में पदस्थापित जवानों को भी आये दिन मलेरिया से ग्रसित होना पड़ रहा है. दूसरी ओर मलेरिया विभाग के द्वारा मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण समेत फीवर सव्रे आदि कार्यक्रम भी बंद कर दिये गये हैं. जिससे पुन: एक बार मनोहरपुर क्षेत्र में मलेरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है.
