डेढ़ वर्ष से पति गायब, बेटी भी नहीं रही

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मुटूरखाम की ज्योत्सना दलाई के पति जगन्नाथ दलाई डेढ़ साल से लापता हैं. वे अपने पुत्र बासुदेव दलाई के साथ रोजगार की तलाश में चेन्नई गये थे. स्टेशन से गायब हो गये. बेटा तो किसी तरह घर लौट आया, मगर उनका पता नहीं चला. ज्योत्सना दलाई पति के गायब होने के […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मुटूरखाम की ज्योत्सना दलाई के पति जगन्नाथ दलाई डेढ़ साल से लापता हैं. वे अपने पुत्र बासुदेव दलाई के साथ रोजगार की तलाश में चेन्नई गये थे. स्टेशन से गायब हो गये.
बेटा तो किसी तरह घर लौट आया, मगर उनका पता नहीं चला. ज्योत्सना दलाई पति के गायब होने के सदमे से उबरी ही नहीं थी कि सात जुलाई को बेटी अंजली दलाई ने आत्मदाह कर लिया. मंगलवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ज्योत्सना दलाई के घर गये. उन्होंने शोक संतप्त परिवार की मदद की और भरोसा दिलाया कि उसके पति का पता लगाने के लिए प्रयास करेंगे. ज्योत्सना दलाई ने बताया कि उसका परिवार गरीबी में जी रहा है.
रोजगार की तलाश में पति अपने बेटे के साथ चेन्नई गये थे. कुछ दिनों बाद बेटा घर लौट आया. बेटा ने बताया कि उसके पिता स्टेशन से ही अचानक गायब हो गये. काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार को विधायक जब ज्योत्सना दलाई से मिले, तो उसने अपने पति की तलाश करवाने की गुहार लगायी. विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इसके लिए प्रयास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >