सर्पदंश से दो की मौत

अनहोनी. सीकेपी के चेलाबेड़ा व खरसावां के गोंडामारा में घटी घटना चक्रधरपुर/बड़ाबांबो : मंगलवार को अलग-अलग स्थानों में सांप के काटने से दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों व्यक्तियों को सोये हुए अवस्था में सांप ने काट लिया. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के चेलाबेड़ा निवासी स्वर्गीय किसन मुंडारी के 16 वर्षीय पुत्र सोनू मुंडारी […]

अनहोनी. सीकेपी के चेलाबेड़ा व खरसावां के गोंडामारा में घटी घटना
चक्रधरपुर/बड़ाबांबो : मंगलवार को अलग-अलग स्थानों में सांप के काटने से दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों व्यक्तियों को सोये हुए अवस्था में सांप ने काट लिया. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के चेलाबेड़ा निवासी स्वर्गीय किसन मुंडारी के 16 वर्षीय पुत्र सोनू मुंडारी की सर्पदंश से मौत हो गयी. वह घर के अंदर जमीन पर सो रहा था.
इसी दौरान सुबह 4 बजे युवक के गर्दन में चीती सांप ने काट लिया. इससे कुछ ही देर में युवक बेहोश हो गया. उन्हें बेहोशी की हालत में रेलवे अस्पताल लाया गया. इससे पहले की चिकित्सक सर्पदंश के शिकार मरीज का इलाज कर पाते, तबतक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. यह घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है.
दूसरी ओर खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत गोंडामारा गांव में एक 40 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार हेंडा नायक रोजाना की तरह अपने घर में जमीन पर ही सोया था.
सोमवार की रात को भी खाना खाने के बाद वह जमीन पर ही सो गया था. जिसे मंगलवार को सुबह चार बजे एक सांप ने डंस लिया. सांप के डंसने की खबर उसने अपने परिजनों की भी दी.
परिजनों ने यह देख उसे झाड़ फूंक भी कराया. लेकिन वह ठीक नहीं हुआ. जहर काफी फैल जाने के कारण हेंडा नायक ने लगभग शाम चार बजे दम तोड़ दिया. जिसे गांव में मातम छा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >