चाईबासा : आदिवासी हो समाज महासभा ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय हरिगुटू में केंद्रीय समिति का विस्तार किया. जिसमें पश्चिम सिहंभूम के जिलाध्यक्ष बिरसा तियु एवं सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष सोमा पुरती को बनाया गया. सचिव कोल झारखंड बोदरा, कोषाध्यक्ष सिंह सोय व उपाध्यक्ष सवित्री कुदादा को बनाया गया.
सराइकेला प्रखंड अध्यक्ष युगल तापे को बनाया गया. जबकि खुदीराम हेम्ब्रोम को राजनगर, विशु ओमांग को गम्हरिया, अरमान जामुदा को खारसावां तथा भीमसेन गागराई को कुचाई का अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है.
सदर प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिये विमल हेम्ब्रोम को चुना गया तथा मिचराय बिरूली को उपाध्यक्ष व मोहनलल समद को सचिव बनाया गया. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण चंद्र बोदरान ने महासभा के सभागार में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाया. इस दौरान महासचिव नरेश देवगम, तिरिल तिरिया, संयुक्त सचिव सींगा पुरती, राउतु पुरती, पोरेस पाड़ेकया, सुजीत कालुंडिया आदि उपस्थित थे.
