स्कूटी से गिर कर दो घायल, एक गंभीर

चाईबासा : टोंटो प्रखंड के बड़बिल निवासी मुकरू पूर्ति (30) व सिराम पूर्ति (25) मंगलवार को भोया हाई स्कूल के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. मुकरू पूर्ति को मुंह, हाथ व पांव में गंभीर चोटे आयी है. जबकि सिराम पूर्ति को मुंह हाथ पांव में हल्की चोटे आयी है. दोनों बड़बिल गांव […]

चाईबासा : टोंटो प्रखंड के बड़बिल निवासी मुकरू पूर्ति (30) व सिराम पूर्ति (25) मंगलवार को भोया हाई स्कूल के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. मुकरू पूर्ति को मुंह, हाथ व पांव में गंभीर चोटे आयी है.
जबकि सिराम पूर्ति को मुंह हाथ पांव में हल्की चोटे आयी है. दोनों बड़बिल गांव से स्कूटी लेकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान भोया हाईस्कूल के पास स्कूटी का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों सड़क पर गिर पड़े. तकरीबन तीन बजे के आसपास पंड्राशाली पुलिस ने दोनों को घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया था. डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >